Maharajganj News: महराजगंज में डंडा नदी में डूबे युवक का शव बीस घंटे बाद बरामद
महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा नदी में बुधवार शाम डूबे हरदी डाली पूरब टोला निवासी 18 वर्षीय शेर मोहम्मद पुत्र अब्दुल हमीद का शव बीस घंटे बाद गुरुवार सुबह दस बजे बरामद हुआ। एसएसबी की आरआरटी टीम व एनडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। शव बरामद होने के बाद पुलिस पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे युवक हरदी डाली पूरब टोला निवासी शेर मोहम्मद बुधवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास डंडा नदी में साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। सूचना पर एसडीएम नौतनवा कुणाल, सीओ नौतनवा बसंत सिंह पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.