Maharajganj News: महराजगंज में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक को संदिग्ध हाल में लगी गोली, मौत
महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन योजना के तहत प्रशिक्षण देने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फारेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य एकत्र कर रही है। मृत युवक की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा बिरौली निवासी 25 वर्षीय अजय यादव पुत्र केशव यादव के रूप में हुई है। अजय विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्य से जुड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.