महाराजगंज, जुलाई 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से तीन दिवसीय यूपी टीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सुबह से ही पूरी तरह सक्रिय रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: टीईटी परीक्षा : शहर में तीन दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्रीपरीक्षा केंद्रों पर भीड़ सुबह आठ बजे से ही महराजगंज शहर के पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज इंटर कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन, प्रवेश पत्र व आधार कार्ड अथवा अन्...