महाराजगंज, सितम्बर 14 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लाक के ग्राम भगवानपुर में दो करोड़ की लगत से बन रही हर घर जल योजना का काम अधूरा छोड़ दिये जाने से लोगों की सांसत हो गई है। समाजसेवी गिरिजा शंकर पांडेय ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।कार्यदायी संस्था जेएमसी एलसीई एसपीएम जेवी द्वारा वर्ष 2022 में कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। गांव की आबादी संख्या लगभग पांच हजार है। हर घर नल योजना के लिए शासन द्वारा लगभग दो करोड़ सत्तर लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका। शिकायत में कहा गया कि गांव में कुल नौ मजरे हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ही पाइप लाइन बिछ पाई है। पानी सप्लाई के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य तो कराया गया है, लेकिन इन चार वर्षों में अभी सप्लाई शुरू नहीं हो पा...