Maharajganj News: महराजगंज का ऋण-जमा अनुपात बढ़कर 73 फीसदी पहुंचा
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज में बैंकिंग गतिविधियों में तेजी आने के साथ ही ऋण वितरण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सितंबर 2026 तक जिले का ऋण-जमा अनुपात बढ़कर 73 फीसदी पहुंच गया है। यह प्रदेश के औसत 55.97 फीसदी से करीब 17 प्रतिशत अधिक है। वहीं, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब तक 605 युवाओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। इससे जिले में स्वरोजगार और छोटे उद्यमों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
जिले में ऋण-जमा अनुपात और ऋण वितरण अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि सितंबर तक जिले के बैंकों में कुल 9823.70 करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि 7171.19 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। जून में जिले का ऋण-जमा अनुपात 72.63 फीसदी था, जो सितंबर में बढ़कर 73 फीसदी हो गया। यह भारतीय रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.