महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा का जायजा लिया। ओपीडी में मरीजों को देख रहे डॉक्टरों से कहा मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाय। इससे मरीज खुलकर बिना हिचक के अपनी परेशानी साझा करते हैं। इमसें किसी तरह की शिकायत नही मिलनी चाहिए। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी के निरीक्षण में डॉ. पारिजात मिश्रा और डॉ. अहसन अंसारी ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। 126 मरीजों को डॉक्टर परामर्श दे चुके थे। वैक्सीन कक्ष में दिवाकर चौधरी मौजूद मिले। वैक्सीन की रख-रखाव बेहतर देख सीएमओ ने खुशी जाहिर की।

महिला चिकित्साधिकारी का निरीक्षण लेबर रूम में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नाहिदा हुसैन ओपीडी करती मिलीं। 35 महिलाओं को परामर्श दे चुकी थी। दो महिलाओं का प्रसव हो चु...