महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम कटहरी स्थित मदरसा दारूल उलूम अजीजिया इस्लाहल उलूम में एआईएमआईएम पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सरवर खान, विधानसभा अध्यक्ष शब्बीर अहमद, रूहुल्लाह खान, समीर अली, मीडिया प्रभारी रेहान अली आदि समेत क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कभी भी अपने हाथों में कानून नहीं लेना चाहिए। हमेशा समाज में रहकर समाज की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा से कभी महरूम न रखें और क्षेत्र में सभी लोगों को साथ लेकर चलना है। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती की भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...