महाराजगंज, अगस्त 24 -- Maharajganj News: घुघली, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड घुघली के ग्राम बेलवा तिवारी में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीएलओ व सुपरवाइजर की लापरवाही के चलते गांव के करीब 750 जीवित मतदाताओं के नाम सूची से गायब हो गए हैं, जबकि कई मृत लोगों के नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज हैं।

ग्रामीणों द्वारा कार्रवाई की मांग इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र सीडीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ ने एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सदर ने एडीओ पंचायत घुघली को सभी बिंदुओं की बिंदुवार जांच का जिम्मा सौंपा है।

ग्रामवासियों का आक्रोश ग्रामीण राजेंद्र सिंह, जितेंद्र साहनी, भोलू...