महाराजगंज, अगस्त 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान में दीवार की पैड पर चढ़कर काम कर रहा 50 वर्षीय मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इससे इस गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार लेदवा निवासी सुकई गुप्ता पुत्र धारी(50) गांव में ही एक व्यक्ति के मकान निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। गुरुवार को वह दीवार की पैड पर खड़े होकर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरे। सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण सुकई की मौके पर ह...