Maharajganj News: मंदिर में महिला के गले से झपट ली चेन, पुलिस ने बरामद कर पीड़िता को सौंपा
महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गोपालपुर शिव मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन खींचने का मामला सामने आया है। ग्राम पोखरभिंडा निवासी पीड़िता सुनैना देवी ने आरोप लगाया कि मंदिर में मौजूद दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी महिलाएं मौके से खिसक चुकी थीं। घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद पीड़िता ने फरेंदा थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फरेंदा पुलिस के अनुसार जांच के दौरान सोने की चेन मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.