Maharajganj News: मंदिरों के फूलों से महकी आत्मनिर्भरता की राह, रंजीता ने इटहिया गांव की बदली तस्वीर
महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती जिले के निचलौल क्षेत्र स्थित वाईब्रेंट विलेज इटहिया गांव में जिला प्रशासन से प्रशिक्षण व मदद मिलने के बाद महिलाएं अपनी सोच और परिश्रम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। इटहिया निवासी रंजीता देवी ने मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों का सदुपयोग कर इको फ्रेंडली अगरबत्ती बनाने का काम शुरू किया है। उसकी यह पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है। साथ ही साथ गांव की दर्जनों महिलाओं के लिए आजीविका का जरिया भी बन गई है। प्रशासन की पहल से यहां वोकल फॉर लोकल की भावना मजबूत रही है।
रंजीता देवी का योगदान रंजीता देवी बताती हैं कि प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए फूलों को फेंक दिया जाता था। इसे देखकर उनके मन में फूलों के रीसायकल का विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.