महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। डीएम के नाम से संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पीयूष जयसवाल को सौंपा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: भूमि के अंश निर्धारण में गड़बड़ी और घरौनी में सुधार कराने को लेकर प्रदर्शनकिसानों की मांग कार्यकर्ताओं ने मांग की कि निचलौल तहसील के अंतर्गत सैकड़ों किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण नहीं हुआ है, जिससे लोगों को फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन कराने के दिक्कत हो रही है। इसके चलते किसानों को गोदाम से खाद और बीज भी नहीं मिल रहा तथा किसानों का बैंक से केसीसी ऋण भी नहीं बन पा रहा है। इस समस्या को देखते हुए निचलौल तहसील में कैंप लगाकर खतौनी में गलत अंश क...