Maharajganj News: भारी बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में रविवार सुबह भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर 59 वर्षीय कुसुमी देवी पत्नी संतराम यादव की मौत हो गई। हादसे के समय उसका पति भी मकान के अंदर मौजूद था। संयोग अच्छा था कि वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं महिला की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि कुसुमी देवी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश में जर्जर मकान की दीवार गिरी, परिवार बाल-बाल बचा परिवार पहले से ही कई परेशानियों से जूझ रहा था। मृतका के दो बेटे थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि दूसरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.