महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही संबंधित अधिकारियों से बात कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के कारण उन्हें अक्सर जिले से बाहर रहना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र की जनता की समस्याओं से जुड़े रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य से अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत की गई है। अब प्रत्येक शनिवार को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता...