Maharajganj News: भट्ठा मालिकों ने राज्य कर अधिकारियों के सामने खोला समस्याओं का पिटारा
महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं को लेकर आजाद नगर स्थित ईंट निर्माण समिति कार्यालय में भट्ठा संचालकों व राज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच संवाद हुआ। बैठक में जीएसटी, रॉयल्टी, ई-वे बिल, कोयले की निर्धारित खपत व कर व्यवस्था की व्यावहारिक दिक्कतों पर भट्ठा मालिकों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जहीर खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राज्य कर हरिशंकर प्रसाद, उपायुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा, आयुक्त चंद्रशेखर वर्मा तथा सहायक आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तव, संतोष कुमार व गजेंद्र पाल उपस्थित रहे। संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी कारणवश जीएसटी जमा करने में विलंब होता है तो भट्ठा संचालकों से ब्याज और जुर्माना दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.