Maharajganj News: भटककर सड़क पर आया हिरण, वाहन की ठोकर से मौत
महाराजगंज, सितम्बर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बांकी रेंज पनियरा अंतर्गत बभनौली-परतावल मार्ग पर जंगल से भटक कर एक हिरण मुख्य मार्ग पर आ गया। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन से उसको जोरदार टक्कर लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बभनौली चौराहे से पूरब दिशा की ओर पनियरा - परतावल मार्ग पर जंगल से भटक कर हिरण सड़क पर आ गया उसके बाद वाहनों की तेज रफ्तार का वह शिकार बन गया। वन क्षेत्राधिकारी बाकी रेंज पनियरा हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि हिरण के घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। उसे तत्काल पशु अस्पताल पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत बताया। हिरण का पोस्टमार्टम कराकर उसको दफन करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.