महाराजगंज, अगस्त 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरेंदा पुलिस ने बुधवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने कस्बे में एक बोलेनो कार से सात बोरी अखरोट, 12 बोरी फेयर एंड लवली पाउच, मैगी के दो गत्ते और फेयर एंड लवली क्रीम की 275 ट्यूब बरामद की। पुलिस ने कार सवार बस्ती निवासी युवक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच संदिग्ध कार को देख रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बड़ी मात्रा में सामान मिला। पुलिस ने कार सवार सुनील मिश्रा (34) निवासी ग्राम नदाई हरहिया, थाना हरैया-बस्ती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद सामान और वाहन ...