महाराजगंज, सितम्बर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से गुरुवार को पानी का डिस्चार्ज घटकर 77 हजार 600 क्यूसेक पर पहुंच गया है। सुबह की तुलना में शाम को महाव नाले का जलस्तर भी कम हुआ है।

त्रिमुहानी घाट पर स्थिति त्रिमुहानी घाट पर रोहिन व रिगौली में राप्ती नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार जनपद व नेपाल सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से डिस्चार्ज गुरुवार सुबह 8 बजे 81 हजार 800 क्यूसेक था। शाम 4 बजे घटकर 77 हजार 600 क्यूसेक रह गया। डाउनस्ट्रीम का जलस्तर भी 106.62 मीटर से गिरकर 106.56 मीटर पर आ गया है। खतरे के निशान 5 फीट से ऊपर चल रहे महाव नाले का जलस्तर सुबह के 6 फीट से घटकर शाम को 5.6 फीट पर आ ...