Maharajganj News: बैठक कर शिक्षकों ने बकाया भुगतान व समायोजन की मांग की
महाराजगंज, अगस्त 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक के मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों की बैठक ब्लाक अध्यक्ष राम अवध मौर्य की अध्यक्षता में सेखुआनी चौराहे पर हुई। बैठक में शिक्षकों ने बकाया मानदेय भुगतान के साथ समायोजन की मांग की।मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों ने कहा कि उनका लम्बे समय से बकाया मानदेय चल रहा है। बकाया मानदेय नहीं मिलने से लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। ब्लाक अध्यक्ष रामअवध मौर्य ने कहा कि शिक्षकों का बकाया मानदेय भुगतान तथा समायोजन अतिशीघ्र होना चाहिए। शिक्षकों का बकाया मानदेय नहीं मिलने से शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। बैठक में ब्लाक मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, मोहम्मद हुसैन, राजेन्द्र यादव, मकबूल आलम, अजीज खान, गुलाम नबी, राजेश यादव, वकील अहमद, अनिल कुमार पासवान, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.