महाराजगंज, जुलाई 4 -- Maharajganj News: नवीन विषेन महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया में एक किशोर का शव उसके कमरे में बेडशीट के फंदे से लटकता मिला। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाया है।मठिया निवासी यमुना तिवारी का 19 वर्षीय बेटा संगम तिवारी शुक्रवार को सामान्य दिनों की तरह था। रात में खाना खाकर सोने चला गया। सब कुछ सामान्य था, लेकिन शनिवार की सुबह जब देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को संदेह हुआ। कमरे में जाने पर वह बेडशीट के फंदे से लटकता मिला। यह भी पढ़ें- Badaun News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय युवक की मां व छ...