Maharajganj News: बेटे व बहू ने पिता को पीटा, मुकदमा दर्ज
महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: बृजमनगंज। बेटे व बहू ने मामूली बात को लेकर पिता को बुरी तरह पीट दिया। पिता के तहरीर पर पुलिस ने बेटे व बहू के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाथिगढ़वा टोला खास का है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित दशरथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली सी बात को लेकर उसके छोटे पुत्र मनोज व उसकी पत्नी बबिता देवी ने उसे लाठी डंडे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई मां तारा देवी को भी गंभीर रूप से मारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बिल के रुपये मांगने पर बेटे बहु ने मां-बाप को लाठी डंडों से पीटा तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.