महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राजकीय फल संरक्षण केंद्र महराजगंज में ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत मासिक बेकरी एवं पाक कला (कुकरी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को एक माह तक बेकरी और पाक कला से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व कनिष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख रफीउल्लाह ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को हुनर सीखकर स्वरोजगार अपनाने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग अपना रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बैग, पेन, पैड सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी राजकिशोर सिंह, गंगा प्रसाद, मिठाईलाल, शिवानंद, खालिद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...