महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मतदेय स्थलों (बूथ) के सम्भाजन (रेश्नलाइजेशन) के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा सभी एसडीएम व निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पूर्व में प्रकाशित आलेख्य के अनुसार जनपद में कुल 2228 मतदेय स्थलों की जानकारी दी। कहा कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन या संशोधन के संबंध में अगर किसी राजनीतिक दल का सुझाव व आपत्तियां हैं तो उसे 28 अक्तूबर 2026 तक हर हाल में उपलब्ध करा दें। जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इसके साथ ही डीएम ने बीएलओ व बीएलए के साथ ब्लॉक, तहसील व विधानसभावार बैठकें आयोजित करने के निर्द...