महाराजगंज, अक्टूबर 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोग बहुत जल्द बुखार व चर्म रोग की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। रविवार को जिले के 41 पीएचसी में आयोजित मेले में 1462 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 590 बुखार व चर्मरोगी शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 12 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में डॉ. जितेंद्र, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी कृतपिपरा में डॉ. मनोज मिश्र और पीएचसी पकड़ी रम्हौली में डॉ. मदनलाल चौरसिया की देखरेख में आयोजित मेले में 845 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1648 मरीजों को मिला उपचार और सलाह बीमारी से गंभीर दस मरी...