महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को घुघली ब्लाक के चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यापक, शिक्षामित्र व अनुदेशक मौजूद मिले। लेकिन कुछ विद्यालयों पर सफाई का अभाव दिखा। इसपर नियमित रूप से विद्यालयों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि जल भराव से निजात के लिए भी इंतजाम करें।बीएसए ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर,बेलवा टीकर,पोखर भिंडा व पटखौली का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद भी किया। शिक्षकों को निर्देश दिया कि वह बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दें। एमडीएम के तहत बच्चों को मीनू के अनुसार पौष्टिक भोजन कराएं। इसके बाद बीएसए ने बीआरसी घुघली का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बीएसए ने निरीक्षण कर मिड-डे-मील की परखी गुणवत...