महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरेंदा और लक्ष्मीपुर का निरीक्षण कर विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक वआवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की शिक्षा, भोजन, मेस, साफ-सफाई और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं की भी जांच कर जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर छात्राओं ने बीएसए को राखी बांधी। बीएसए ने छात्राओं को चाकलेट, कलर बाक्श किट व अन्य उपहार देहर उनका उत्साह बढ़ाया।बीएसए ने मेस में पहुंचकर भोजन व्यवस्था और छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने नियमित रूप से सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया। बीएसए ने छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...