महाराजगंज, जुलाई 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में छात्र उपस्थिति अपेक्षा से कम मिली, जबकि कुछ स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं रहा। इस पर बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को तत्काल सुधार करने की चेतावनी दी। वहीं कुछ विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था और निर्माण कार्य संतोषजनक रहा।बीएसए ने सबसे पहले फरेंदा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भैंसिया का निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित मिले। लेकिन नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय लेहरा का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक बच्चों को पठन-पाठन कराने के बजाय अन्य कार्यों में व्यस्त थे। विद्यालय में 68 छात्रो...