Maharajganj News: बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ समापन
महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी की 22वीं वाहिनी द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पहली नवंबर से रविवार तक समवाय पथलहवा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका समापन संदीप सिंह, सहायक कमांडेंट की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान स्थानीय जनजातीय समाज के सम्मानित व्यक्तियों, ग्रामीणों एवं कलाकारों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित कलाकारों एवं स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास का संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.