महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी की 22वीं वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय पथलहवा की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर निचलौल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेडहवा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर निरीक्षक (सामान्य) अरुण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में स्थानीय जनजातीय समाज के सम्मानित व्यक्तियों, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष एवं योगदान से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित किया जाना था। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान से र...