Maharajganj News: बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा क्षेत्र में बिना सत्यापन 70.40 रुपये का भुगतान करने पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एडीओ पंचायत परतावल को जांच सौंपी गई है। शासन के आदेशों, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की खुली अवहेलना और प्रथम दृष्टया गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार पनियरा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों सोहास, ऋषपुर, धनघटी, खजुरिया, तेंदुहिया, सुभितपुर, मोहद्दीनपुर और कनैला में 15वें व पंचम वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए कार्यों के भुगतान में अनियमितता सामने आई है। इन ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत के भौतिक सत्यापन के बिना कुल 70 लाख 40 हजार 868 रुपये का भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.