Maharajganj News: बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल ब्लाक के ग्राम छितौना टोला गदहिला के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल को सौंपा।ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली का मीटर और कनेक्शन के नाम पर इनका शोषण किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी पहले से अधिक आ रहा है। अधिक बिल को ठीक कराकर कनेक्शन और विद्युत मीटर सही करा कर नए तरीके से बिजली बिल भेजा जाए। इस दौरान बिजली उपभोक्ता संगीता, रफीकुन, अनुराधा, रूना, पानमती, फूलमती देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.