Maharajganj News: बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर गिर गया और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी मिठौरा (जगदौर) पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बताया जा रहा है कि हरपुर खुर्द निवासी केशव यादव (34) शुक्रवार को किसी काम से घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। वह मधुबनी गांव में गैस गोदाम के पास पहुंचा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.