महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा ब्लॉक के महुआवा न्याय पंचायत की दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी डाली के खेल मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन मेजबान उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी डाली के बच्चों का दबदबा रहा।जूनियर संवर्ग की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में हरदी डाली के रामू ने प्रथम, कुंदन ने द्वितीय और श्यामू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हरदी डाली की नाज प्रथम और शबाना द्वितीय रहीं, जबकि कैथवलिया उर्फ बरगदही की अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Badaun News: न्याय पंच...