महाराजगंज, जुलाई 4 -- Maharajganj News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी एवं श्रीराम मंदिर आंदोलन के समर्पित कार्यकर्ता बालकृष्ण सराफ के निधन पर समस्त व्यापार मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया। व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे न केवल व्यापार जगत, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गोरखपुर सराफा बाजार के भीष्म बालकृष्ण सराफ को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिउपयोगिता व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि बालकृष्ण सराफ केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे व्यक्तित्व थे, जो हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव अग्रणी रहते थे। व्यापारियों के हितों की रक्षा हो या सामाजिक एवं धार्मिक कार्य, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय और प्रेरणादायी ...