महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। कुछ देर हुई बारिश से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश के बाद राहत मिली। मौसम में ठंडक घुलने से दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: धान की कटाई के बीच बारिश की दस्तक, किसानों की बढ़ी चिंताबारिश का प्रभाव बारिश के दौरान शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दोपहर में अचानक बादल घिरने के बाद बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। दूसरी ओर बारिश ने खेतों...