Maharajganj News: बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक
महाराजगंज, अगस्त 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी बारावफात व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर सिंदुरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। सदर तहसीलदार पंकज कुमार शाही व सीओ सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।सीओ सदर ने धार्मिक आयोजनों में डीजे के स्थान पर साउंड बॉक्स का प्रयोग करने और झंडों को लोहे की जगह लकड़ी या प्लास्टिक के पाइप में लगाने का निर्देश दिया। साथ ही लटकते बिजली तारों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने अफवाहों व भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट से दूर रहने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: पीस कमेटी की बैठक में गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.