महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्रेम व युवती द्वारा बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने आधी रात घर में घुसकर मां-बेटी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की बहुत पहले गांव के ही एक लड़के से बातचीत होती थी। कुछ समय से उसकी पुत्री ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर दिनांक 17 सितंबर की रात करीब 8 बजे आरोपी युवक लड़की के घर में जबरन घुस आया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने प्रार्थिनी व उसकी पुत्री को लात-घूसों से बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया जिससे उसको अंदरूनी काफी चोटें आई ...