महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती दियारा के गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा के तकरीबन 1200 किसानों की 400 हेक्टेयर फसल बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई है। इससे किसानों को अपने परिवार के भरण-पोषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों के फसल का मुआवजा दिलाने के लिए लेखपालों की टीम सर्वे करके किसानों का डेटा ऑनलाइन फीडिंग कर रही है। प्रशासन का दावा है कि किसानों को फसल का मुआवजा जल्द उनके बैंक खाता में भेज दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ का पानी शिवपुर रेंज के जंगल के अधिकांश हिस्सों में भरा होने के कारण जंगली जानवरों ने बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (वीटीआर) की तरफ रुख कर लिया है। इससे दियारा के ग्रामीणों को जंगली जानवरों से डर कुछ कम हुआ है, लेकिन नेपाल से आए जहरीले सांप का डर बन...