महाराजगंज, जुलाई 4 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के सिसवा-हेवती मार्ग पर स्थित खेखड़ा नाला के पास शनिवार की देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार के सामने अचानक खच्चर आ जाने से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी होकर अचेत हो गया। लोगों ने उसे तत्काल सिसवा सीएचसी पहुंचाया, जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिसवा के आंबेडकर नगर सबया बिचला टोला निवासी सच्चिदानंद चौरसिया (38) पुत्र केशव प्रसाद चौरसिया शनिवार की शाम अपनी बाइक से सिसवा की तरफ आ रहा था। वह अभी सिसवा नगर के खेखड़ा घाट के पास पहुंचा था कि अचानक उसके सामने एक खच्चर आ गया। उसकी सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें सच्चिदानंद बुरी तरह से जख्मी होकर अचेत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सि...