महाराजगंज, नवम्बर 8 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेइया चौराहे से पश्चिम गिट्टी बालू प्लांट के पास शनिवार की शाम बाइक व ई रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक व रिक्शे में सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस व राहगीरों ने चारों घायलों को एम्बुलेंस से रतनपुर सीएचसी पर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरनहवा निवासी दीनबंधु व सुनील बाइक से नौतनवा गए थे। वापस लौटते समय महइेदया चौराहे से पहले गिट्टी बालू प्लांट के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों के साथ ई-रिक्शे में सवार कोहरगड्डी निवासिनी जुलेखा खातून व ठूठीबारी निवासी राजीव निगम बुरी तरह से जख्मी हो गए। थानाध्...