Maharajganj News: बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत
महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल-महराजगंज मार्ग पर शुक्रवार शाम को दमकी गांव के सामने बाइक सवार महिला का दुपट्टा चेन में फंस गया। इससे गला कसने से महिला की मौत हो गई। निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवा निवासिनी रीता (45) बेटे अमन के साथ बाइक से महराजगंज की तरफ से घर आ रही थी। इस बीच दमकी गांव के सामने उसका दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। इसके चलते उसका गला कस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निचलौल सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसओ योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.