महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेता सुरहुरवा निवासी सलाउद्दीन रविवार की दोपहर में बाइक का प्लस साफ कर रहा था। किक मारते ही प्लग के साथ पेट्रोल से निकली चिंगारी से उसका चेहरा झुलस गया। जलन से समसुद्दीन की हालत खराब हो गई थी। घरवाले उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ईएमओ डॉ. ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि संक्रमण से बचाने के लिए उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सर्जन की सलाह पर उसे सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...