Maharajganj News: बर्थडे पार्टी से निकले युवकों की बाइक तेज रफ्तार में टकराई, एक की मौत, दूसरा रेफर
महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: भगवानपुर (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के गोमतीडिह गांव के सामने नहर रोड पर रविवार की रात दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। मां बनैलिया रोहिन बैराज से बर्थडे पार्टी से बाइक से घर की तरफ तेज रफ्तार लौटते समय अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ में टकराने से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नौतनवा थाना क्षेत्र अड्डा बाजार सिंहपुर निवासी किशन साहनी पुत्र सिकन्दर साहनी (19) व आयुष वर्मा पुत्र दुर्गेश वर्मा (20) मां बनैलिया रोहिन बैराज से बर्थडे पार्टी से घर वापस लौट रहे थे। नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गोमतीडिह गांव के सामने तेज रफ्तार में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे किशन की मौत हो गई। आयुष को जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.