महाराजगंज, जुलाई 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भलुही स्थित विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक अजय यादव की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस बिना केस दर्ज किए पिछले तीन दिन से जांच कर जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें छात्राओं के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस को फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिस्टल पर फिंगर प्रिंट किसका है? किस वजह से घटना हुई? घटना स्थल पर मौजूद छात्राओं व ट्रेनर के साथी से कई बार पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

प्रशिक्षण का कार्य कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा बिरौली निवासी 25 वर्षीय अजय यादव पिछले ...