महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवां ब्लाक के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव में स्टार तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बनकटवा को हराकर बैकुंठपुर की टीम ने खिताब जीत लिया। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।अंतिम दिन बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार व बनकटवा की टीम फाइनल में पहुंचीं। जबकि बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार और बेनीपुर टीम का मुकाबला हुआ, जिसमें बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार विजयी घोषित हुई थी। फाइनल मुकाबला बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार और बनकटवा टीम के बीच खेला गया, जिसमें बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार विजयी घोषित हुई। वहीं बेनीपुर टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार कबड्डी टीम को तीन हजार पांच सौ रुपये व शील्ड तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाल...