महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव रेहरा के समीप भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बघेला नाला का जलस्तर नेपाल के पहाड़ों में बारिश से तेजी से बढ़ रहा है। नाला का जलस्तर बढ़ने से किसानों को अपने धान की फसल जलमग्न होने की चिंता सताने लगी है।भीषण तबाही मचाने वाली बघेला नाले का बढ़ता जलस्तर देख किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। बघेला नाले के बाढ़ से रेहरा, परसा, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, निपनिया, विषखोप, शिवपुरी, लक्ष्मीपुर, परसा, भरटोलिया, जिगिना श्रीरामपुर, गंगापुर, गंगवलिया, करौता, सिरसिया मशर्की, बरनहवां, गंगवलिया, चुड़िहारी, पिपरवास, मनिकापुर चकदह, शाहपुर आदि गांवों के लोग प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में कोसी, गंडक और गंगा उफान पर; चंपारण के कई इलाकों में ...