महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम से संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी निचलौल को सौंपकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि गड़ौरा चीनी मिल में किसानों का गन्ना मूल्य तकरीबन आठ करोड़ बकाया है। मिल प्रबंधन द्वारा गन्ना मूल्य अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान है और बच्चों की पढ़ाई लिखाई और इलाज कराने को लेकर दिक्कत में हैं। समय से भुगतान न होने के कारण बेटियों की शादी में भी आर्थिक समस्या आ रही है। इससे आजिज किसान परेशान हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने 48 घंटो के अंदर पूरे प्रदेश के किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान करने का...