Maharajganj News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने, सिलेंडर व बर्तन चोरी
महाराजगंज, जुलाई 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के राहुल नगर में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामिनी शबनम खातून को घटना की जानकारी तब हुई जब वह 10 दिन बाद मायके से वापस लौटीं। घर के अंदर का नजारा देखकर वह दंग रह गईं। कमरों का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। चोरों ने गद्दों तक को चाकू से फाड़ दिया था। पीड़िता के अनुसार चोर घर में रखे दो स्टैंड फैन, एक साइकिल, दो भरे हुए गैस सिलेंडर, चावल, शादी के बर्तन और गहने समेत अन्य कीमती सामान बटोर ले गए। मुख्य गेट का ताला न टूटने पर चोरों ने अन्य रास्ते से भीतर प्रवेश किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.