Maharajganj News: फोन कर बुलाया, नहर में डुबो-डुबोकर पीटा, कैश छीना
महाराजगंज, जुलाई 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलमनहा टोला अनूपपुर निवासी एक युवक के साथ बड़ी घटना हुई है। आरोप है कि उसे फोन कर बुलाया गया। इसके बाद उसे नहर में डुबो-डुबोकर पीटते हुए 37 हजार रुपये छीन लिए गए। इस मामले में पीड़ित युवक अभिषेक चौरसिया के पिता सुदर्शन चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। रविवार को इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।पीड़ित के पिता के अनुसार उसका पुत्र अभिषेक चौरसिया मुर्गी फार्म के अंडों की बिक्री से प्राप्त 37 हजार रुपये जमा करने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोगों ने उसे फोन कर उसे नहर के पास बुलाया। वहां तीनों ने उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.