महाराजगंज, अक्टूबर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मोहनापुर ढाला से सिंहपुर थरौली तक फॉरेस्ट रोड निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दो टूक कहा कि सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के अभाव में क्षेत्रवासियों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। जनहित में मोहनापुर ढाला से सिंहपुर थरौली व फॉरेस्ट रोड का निर्माण जरूरी है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल जांच कराकर सड़क निर्माण की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा...